Posts

Showing posts from June, 2024

स्व. श्री किशनलाल S/O स्व. श्री घीसाराम जी भाकराणी (28/11/1934 TO 28/05/2024)

Image
  श्री किशनलाल जी का स्वर्गवास   दिनांक 28/05/2024   वार मंगलवार समय शाम 4 से 5 बजे के बीच बिलाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में हुई l अपने अंतिम दिनों श्री किशनलाल जी की सेवा एवम खाना पीना रहना का जिमा उनके बेटो के आपसी निर्णय के अनुसार   उनके बेटे श्री मांगीलाल के घर पर था l वैसे पिछले पांच छ सालो से वे बिस्तर पर ही थे , वे चल नहीं पाते पर उनका खानपान व   अन्य शारीरिक गतिविधिया सामान्य थी l दिनांक   26/05/2024 से वो गड़बड़ होने लग गए थे I उन दिनों बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही थी दिन को तापमान 45 डिग्री तक जाता था l दिनांक   27/05/2024 की सुबह से बोलना बंद कर दिया था , रात को 11 बजे उनको हॉस्पिटल में दिखाकर वापस लेके गए थे l तबियत में सुधार न होता देख दिनांक 2 8 /05/2024 की सुबह वापस हॉस्पिटल लेके गए वहा पर ICU एडमिट किया पर शाम 4 से 5 बजे के बीच उनकी जीवन यात्रा समाप्त हो गयी l शाम को छ बजे के करीब एम्बुलेंस से घर लाया गया l रात को धरतिया किया l उनको बर्फ की सिला पर रखा l दिनांक 2 9 /05/2024 की सुबह दिनेश व में (घनश्याम ) थाली लेकर बढेर गए l बढेर में गुसन...