Posts

Showing posts from January, 2026

स्व . श्री मति माडी देवी W/O श्री पूर्णसिंह भाकराणी (01/07/1945 TO 17/12/2025)

Image
श्री मति माडी देवी का स्वर्गवास दिनांक 17/12/2025 को शाम को  5:50 बजे के करीब घर पर ही हुआ l  दादी को जून  2025 से पहले पेट दर्द व उलटी की समस्या रहती थी पहले सोजत से पथरी का इलाज चला फिर जब उससे ठीक नहीं हुई तो  बिलाड़ा में डॉ. आसरी को बताया तो उन्होंने बड़ी जाचें MRI आदि कराने को कहा उसमे कुछ पेट में गांठ जैसा आया l फिर  जुलाई  2025  को हम सबसे पहले श्री राम हॉस्पिटल ले गए वंहा पर एंडोस्कोपी की जांच की l फिर कुछ और जाचे MDM हॉस्पिटल में हुई l आखिर में बायोस्पी का सेम्पल दिया l  दिनांक 17/07/2025 को सुबह 10 बजे  दादी , ओमप्रकाश जी , मंजू  व मै  बोलेरो  से जोधपुर के लिए निकले l उस  दिन सुबह बेरे पर केरा भर बारिस थी लेकिन  बिलाड़ा शहर में बिलकुल ही बारिस नहीं थी l जोधपुर सबसे पहले MDM हॉस्पिटल  गए  और वंहा से बायोस्पी  की रिपोर्ट ली l उस समय पहली बार दादी के पेट में  केंसर का कन्फर्म पता चला l  बायोस्पी  की रिपोर्ट लेकर सबसे पहले श्री राम हॉस्पिटल  (पाल रोड)  गए , वंहा पर पहले डॉ. ओ...