स्व . श्री मति माडी देवी W/O श्री पूर्णसिंह भाकराणी (01/07/1945 TO 17/12/2025)

श्री मति माडी देवी का स्वर्गवास दिनांक 17/12/2025 को शाम को  5:50 बजे के करीब घर पर ही हुआ l 


दादी को जून  2025 से पहले पेट दर्द व उलटी की समस्या रहती थी पहले सोजत से पथरी का इलाज चला फिर जब उससे ठीक नहीं हुई तो  बिलाड़ा में डॉ. आसरी को बताया तो उन्होंने बड़ी जाचें MRI आदि कराने को कहा उसमे कुछ पेट में गांठ जैसा आया l फिर  जुलाई  2025  को हम सबसे पहले श्री राम हॉस्पिटल ले गए वंहा पर एंडोस्कोपी की जांच की l फिर कुछ और जाचे MDM हॉस्पिटल में हुई l आखिर में बायोस्पी का सेम्पल दिया l 

दिनांक 17/07/2025 को सुबह 10 बजे  दादी , ओमप्रकाश जी , मंजू  व मै  बोलेरो  से जोधपुर के लिए निकले l उस 
दिन सुबह बेरे पर केरा भर बारिस थी लेकिन  बिलाड़ा शहर में बिलकुल ही बारिस नहीं थी l जोधपुर सबसे पहले MDM हॉस्पिटल  गए  और वंहा से बायोस्पी  की रिपोर्ट ली l उस समय पहली बार दादी के पेट में  केंसर का कन्फर्म पता चला l 



बायोस्पी  की रिपोर्ट लेकर सबसे पहले श्री राम हॉस्पिटल  (पाल रोड)  गए , वंहा पर पहले डॉ. ओमप्रकाश जी गहलोत  से मिले फिर उनको साथ लेकर डॉ. दिवाकर बंसल से डिस्कसन किया l फिर शाम 4 बजे डॉ. साबीर हुसेन से भी बातचीत की लेकिन कोई भी डॉ. ऑपरेशन  के लिए तैयार नहीं था l  शाम 4:30 बजे के करीब डॉ प्रवीण खंडेलवाल से बातचीत की और उसने  दादी के पेट में  केंसर की गांठ का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया l 
श्री राम हॉस्पिटल में चिरंजीवी का बिमा नहीं  होने के कारण  मेडीप्लस  हॉस्पिटल में ऑपरेशन करने का निर्णय लिया l दिन को राजेश अंकल आ गए थे फिर कुछ रिपोर्ट पर सिल साइन कराने के लिए अलग अलग लेबो पर गए l 

दिनांक 18/07/2025 को मेडीप्लस  हॉस्पिटल हॉस्पिटल में  एडमिट किया l 19/07/2025  को ऑपरेशन किया l
ऑपरेशन के बाद  कुछ दिन के लिए  दोरान ओमजी  में व मंजू  रहे , फिर मेरी जगह कुछ दिन पदम रहा l उस दोरान राहुल भाकराणी  व राजेश अंकल का विशेष सहयोग रहा l 








ऑपरेशन होने के बाद पेट में टाको पर रसी पड़ गयी जिसके कारण लगभग दो महीनो तक एक दिन छोड़कर दुसरे दिन सोजत में डॉ देवीसिंह जी वंहा पटी करवाने गए l  इस दोरान लगभग 1 महिना तक सुवाबाई , कमलाबाई व उनकी माताजी यही सेवा के लिए रहे l सोजत ज्यादातर बार ओमजी , दादी , सुवाबाई व में बोलेरो से जाते थे l  कुछ दिन के पदम की पत्नी  , कुछ दिन के लिए  रोहित  की पत्नी  व उर्मिला ने दादी की सेवा की l 

अपनी मृत्यु से 15 दिन पहले दर्द निवारक गोलियों ने अपना असर कम कर दिया था l इसलिय जब भी दादी के पास जाता तो दादी यही कहती थी  की अब तो राम मने मौत देदे  l अपनी मौत के अंतिम एक दो दिन बेसुद सी रही l 

दिनांक  17/12/2025  को शाम को में जवार की कुतर बाड़े में डाल रहा था उस समय मुझे ऐसा महसूस हुआ की मुजे पहले दादी से मिलकर आना चाहिए फिर में तुरंत  दादी के पास गया दादी उस समय ओमजी के मकान में सामने वाले कमरे में थी , जब में गया उस समय कमरे में ओमजी , मांगीलालजी , दिनेश व उसकी मम्मी वही पर थे l उस समय चेहरे से लग रहा था बहुत दर्द में हे l उस समय ओमजी ने मुजे बोला धा को राम राम कर , मैंने राम राम किया तो दादी ने उस समय राम राम बोलने की कोसिस की उस समय उनका मुह खुला ही रह गया l ये उनकी अंतिम  क्षण थे l  करीब   5:50 बजे उन्होंने अपनी अंतिम साँस ली l और इस दुनिया को विदा कर  दिया  l 

उनके जाने के 5 मिनट बाद ही उनके पीहर राकी से भोलारामजी व एक अन्य बा उनसे मिलने आये थे l 

रात को भयपा वाले वही सोये 




दिनांक 18/12/2025 को सुबह सभी को समाचार किये व दलपत व अशोक को राकी समाचार करने के लिए भेजा l 
वापस आने के बाद दोनों को थाली देकर बढेर भेजा l उस दिन सुबह 10 : 30 बजे तक पदम पुन से , रोहित  दिल्ली से , भगवान सिंह  बेंगलोर से व कुलदीप और राकेश कोटा से घर पहुच चुके थे l  दिन को 12 :30  बजे बाणगंगा के लिए रवाना हुए l सर्दी बहुत थी  तो वहा पर हाथ पैर धोये व घर आकर नहाये l फिर दाल खाटा व रोटी खाई l  



दिनांक 19/12/2025 को सुबह 8:30 बजे खाना तैयार हो गया l उस दिन सुबह खाने में दाल , कुटा , खाटा व रोटी थी l हलवाई ओमजी पालावत थे l टेंट हरिओम टेंट हाउस था l बर्तन धोने के लिए सुखराम था l चाय के लिए नेमाराम जी थे l  उसी दिन हम राकी बैठक पर बैठने के लिए चले गए l दो कारो में जिनमे  उर्जारामजी, चैनजी , जोधबा (रायनाथ ), राजेश काका , उगबा भाकरानी , पदम व मै (घनश्याम ) था l औरतो में भी काफी सदस्य थे l 
 उस दिन शाम को खाने में ग्वारपाठे  की सब्जी  व रोटी थी l 








दिनांक  20/12/2025 को खाने में आलू गोबी की सब्जी , खाटा व रोटी थे l इस दिन लोगो की काफी भीड़ रही l 

दिनांक 22/12/2025 को खाने में सुबह दाल रोटी थी l शाम को हल्दी गोबी मिक्स सब्जी व रोटी थी l इस दिन शाम को भजन का प्रोग्राम था भजनकार अशोक लखुड़ी मगरी वाले थे l 











दिनांक  23/12/2025  को खाने में तुम्बा की सब्जी  व रोटी थी l शाम को गाजर मटर की सब्जी , खाटा व रोटी थी l स दिन शाम को भी भजन का प्रोग्राम था l 





दिनांक 24/12/2025  को सुकली का प्रोग्राम था l इस दिन सुबह पंडित श्री सुरेन्द्र जी व  कोटवाल श्री प्रेम सिंह जी घर आ गए l थडे पर भगवान सिंह  व मोहनबा भाकरानी गए l स्वरूप सैन अपने साथ 5 नाइ लेकर आया l 
इस दिन खाने में मशहुर दाल , चटनी व घी में तली पुडिया थी l 



 दिनांक 25/12/2025 को होग का प्रोग्राम था l   इस दिन खाने में दाल का हलवा , गट्टे  की सब्जी , चिप्स व रोटी थी l l  दादी की पेटी से  47861 रुपये रोकड़ निकले l बेन हानियों को 2100 -2100 दिए  बाकि के आपस में बांट दिए l तीन दिन बाद दादी के सभी गहनों को गलाकर तीन हिस्सों में बाट दिया बिना लड़ाई झगड़े के l 









दिनांक 26/12/2025 को त्योहार  का प्रोग्राम था l इस दिन खाने में पीले चावल , आलू मटर की सब्जी व रोटी थी l


दादी के दोरे में कुल 287090 /- रुपये खर्च हुए l  इससे पहले 6 महीनो में ऑपरेशन एवम दवायों के 132937 /- खर्च हुआ l  कुल - 420027 /- खर्च हुआ  l 







Comments

Popular posts from this blog

स्व. श्री किशनलाल S/O स्व. श्री घीसाराम जी भाकराणी (28/11/1934 TO 28/05/2024)