स्व. श्री किशनलाल S/O स्व. श्री घीसाराम जी भाकराणी (28/11/1934 TO 28/05/2024)
श्री
किशनलाल जी का स्वर्गवास दिनांक 28/05/2024 वार मंगलवार समय शाम 4 से 5
बजे के बीच बिलाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में हुई l
अपने
अंतिम दिनों श्री किशनलाल जी की सेवा एवम खाना पीना रहना का जिमा उनके बेटो के
आपसी निर्णय के अनुसार उनके बेटे श्री
मांगीलाल के घर पर था l वैसे पिछले पांच छ सालो से वे बिस्तर पर ही थे , वे चल
नहीं पाते पर उनका खानपान व अन्य शारीरिक
गतिविधिया सामान्य थी l दिनांक 26/05/2024 से वो गड़बड़ होने लग गए थे I उन दिनों बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही थी दिन को तापमान
45 डिग्री तक जाता था l दिनांक 27/05/2024 की सुबह से बोलना बंद कर दिया था ,
रात को 11 बजे उनको हॉस्पिटल में दिखाकर वापस लेके गए थे l तबियत में सुधार न होता
देख दिनांक 28/05/2024 की सुबह वापस हॉस्पिटल लेके गए वहा पर ICU एडमिट किया पर शाम 4 से 5 बजे के बीच उनकी जीवन यात्रा समाप्त हो गयी l
शाम को छ बजे के करीब
एम्बुलेंस से घर लाया गया l रात को धरतिया किया l उनको बर्फ की सिला पर रखा l
दिनांक 29/05/2024
की सुबह दिनेश व में (घनश्याम ) थाली लेकर बढेर गए l बढेर में गुसने से पहले दूसरी
पोल जहा पर दोनों तरफ हाथी की प्रतिमाए हे वहा पर तलेम करके उस थाली में लापी व
कनामुद खाली करके वही से वापस सामान लेने हेतु बाहर आ गए फिर कपडा रुई फूल माला
मोती व कुतो के लाडू (5 किलो ) लिया l फिर
समाज से निसरनी व कांसा की थाली लेके जीप से घर पर आ गए l दिन को 12 से 1 के बीच
उनको दफना दिया l कब्र के अन्दर अंतिम बार पानी मांगीलाल जी द्वारा पिलाया गया l
गणेश जी उस समय बीमार थे l 2 बजे तक घर पर खाना खाकर फ्री हो गए l
हलवाई
श्री ओमजी पालावत थे l गर्मी के कारण कूलरो की व्यस्था की गयी l टेंट की व्यस्था
हरिओम टेंट हाउस ने की l
दिनांक 03/06/2024 व 04/06/2024 की शाम को भजन का प्रोग्राम था l
दिनांक 05/06/2024
को बारिया व होग दोनों प्रोग्राम थे l इस दिन सुबह थड़े पर नरेन्द्र व में (घनश्याम
) सुबह जल्दी 7:30 के आसपास गए lवहा पर बिना बोले गए फिर एक लोटा भर कर जल ले आये
व बा की कब्र पर लापसी चडाई , चाय व शक्कर
वहा रख दी l आटा गोसाला में गायों को दाल दिया कनामुद समाज के भवन में छत पर दाल
दिया वापस आते वक्त कुची से लाइन खीचकर करीब 9 बजे वापस घर आ गए l पंडित जी टीकम जी आये थे l उनके सामने पूजा हेतु
मांगीलाल बैठे थे l ने इस दिन सुबह खाने
में पूरी व दाल थी l तथा दोपहर को हलवा गेहू के आटे का , एक हरी सब्जी भिन्डी की
थी l
दिनांक
08/06/2024 वर शनिवार को त्यौहार शामिल किया गया l खाने में मीठे पीले
चावल, भिन्डी की सब्जी व रोटी थी l प्रोग्रामे सुबह जल्दी 9 बजे था l
इस डोरे में दोनों भइपो की
तरफ से एक एक मण आटा दिया तथा पुरे डोरे में वही पर भोजन किया l इस डोरे में खाना
बनाने की व्यवस्था शम्भूसिंह जी के बाड़े में थी l पुरुषो के खाने की व्यवस्था
चेनाराम जी के घर के बाहर चोक में थी l महिलाओ के खाने की व्यवस्था शम्भूसिंह के
घर के पास में बाग़ में थी l आदमियों के बैठने की व्यवस्था कोटरी के सामने चोक में
थी l महिलाओ के बैठने की व्यवस्था शम्भूसिंह के घर के अन्दर थी l

Comments
Post a Comment