श्री शम्भूसिह भाकराणी (17-11-1957 to 14-05-2021)
दिनांक 14/05/2021 वार शुक्रवार की रातको करीब 12 बजे अशोक ने मुझे शम्भूसिह की मृत्यु के बारे मे बताया । उनकी मृत्यु 14/05/2021 को रात को करीब 9:15 जोधपुर में श्री राम हास्पीटल (महामंदिर ब्रांच) में हुई । वो कुछ दिन पहले गणगौर उपजने के कार्यक्रम मे मैसूर गये थे वहा पर वो करोना से संक्रमित हो गये थे ।
जब वो वापिस मारवाड़ आये तब उनको तबीयत खराब होने पर पता चला । फिर उनका करोना का ईलाज तो हो गया रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई ।पर उनके अंदर दुसरे इन्फेक्सन हो गये जिससे उनकी आवाज चली गई उनको उल्टी की भी समस्या थी । पहले उनको सोजत डॉ देवीसिह भाकराणी को बताया सोजत मे करोना के कारण अस्पताल में बेड खाली नही होने के कारण उनको बिलाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया । शुरुवाती दिनो में इनके साथ इनके बड़े पुत्र श्री नरेन्द्र सिह भाकराणी व उनकी पत्नी थी।
फिर नरेन्द्र वापिस मैसूर चला गया तब वहा से महेन्द्र आया । उसने उनकी तबीयत मे ज्यादा सुधार नही होता देख उनको बिलाड़ा से जोधपुर में श्री राम हास्पीटल (महामंदिर ब्रांच) में एडमिट करा दिया । वो अपना दर्द या कुछ भी बताना होता तो वो कागज पर लिखकर बताते थे । अंतिम 1-2 दिन वो खाना नही खा पाये वो जो भी खाते उल्टी होकर बाहर आ जाता । उनका शुगर लेवल हाई हो गया था । उनको ब्लेक फंगस बिमारी के इन्फेक्सन हो गये थे । आखीर 14/05/2021 को रात को करीब 9:15 जोधपुर में श्री राम हास्पीटल (महामंदिर ब्रांच) में उनको हार्ट अटैक आया और वो इस दुनिया को हमेशा के लिए विदा कर चले गये । उस समय उनके पास उनका छोटा पुत्र महेन्द्र भाकराणी व उनकी पत्नी थी ।
उनकी मृत्यु के बाद महेन्द्र ने यह बात चैनाराम जी व दलपत को बताई फिर वो बेरे से गाड़ी लेकर जोधपुर रवाना हो गये । उधर महेन्द्र अकेला ही अस्पताल से डिस्चार्ज कि कार्यवाही करके अपने पिता की बॉडी को सफेद कपड़े मे लपेटकर अपनी मम्मी के साथ एम्बूलेंश से रवाना हो गया। उनकी बॉडी को करोना किट में पैक नही करवाया । चैनाराम जी व दलपत डांगीयावास पहुंचे तब तक महेन्द्र बनाड़ आ चुका था । फिर दोनो गाड़ीयो से घर आ गये ।
जब 14/05/2021 की रात को मुझे पता चला तब मै(घनश्याम भाकराणी ), अशोक व मेरी मम्मी उनके घर की तरफ चले। उस कोई नही आया था उनके घर पर ताला लगा था फिर ऊर्जाराम जी आये थे फिर धीरे धीरे सभी भईपा वाले आ गये । मैने अंतिम बार उनको जिंदा दो दिन पहले घर से निकलकर अपनी कार की तरफ आते देखा था। वो दो दिन पहले खुद कार चलाकर बिलाड़ा अस्पताल गये थे ।
रात को 12:30 के आस पास जोधपुर से एम्बूलेंश बाडी लेकर आयी । एम्बूलेंश में बॉडी के साथ उनकी पत्नी थी । पहले हमने बैग उतारे फिर मैने ओर अशोक ने उनकी बाहे पकड़ी तथा पिछे की तरफ से दो जने पैर पकड़कर घर मे ले गये जहां पहले ही गोबर का लेप लगाकर जगह तय कर दी थी । फिर हमने अपने हाथो को सेनेटाइज किया । रात भर घर के बाहर सीमेंट रोड़ पर बैठे रहे ।रात को वहा पर उगारामजी , पुनारामजी , गणेशराम जी , ऊजोरामजी , ओमप्रकाश जी , चेनारामजी, मागीलालजी,पेमारामजी,महेन्द्र, दलपत ,घनश्याम,अशोक,दिनेश व अन्य थे ।
महीलाए घर के अन्दर बाडी से दूर बैठी थी ।
रात को भईपा ने बैठ कर कुछ निर्णय लिए।
भईपा ने बॉडी को सुबह जल्दी 8:30 से 9:00 बजे के बीच ही दफनाने का निर्णय लिया। बाहर से नरेन्द्र व पुष्पा का इंतजार नही करने का फैसला लिया तथाकम से कम लोगो को बुलाने का फैसला लिया। सुबह 4:00 बजे फोन पर पटवारी साहब (उनके साले साहब,पाली),प्रेमसिहजी हाम्बड़ (मामा), गोपजी गहलोत, चुनीबाई, भूरीबाई, सरूपजी(तुलसीबाई), लक्ष्मणजी लखावत, हनुमानजी (पिचीयाक), को समाचार किया तथा सुबह 8:30 का समय दिया ।करोना के कारण जल स्नान नही कराने का निर्णय लिया केवल फूल अर्पण करने का निर्णय लिया।
नरेन्द्र की कोरोना रिपोर्ट पोजेटिव आने के कारण उसका मारवाड़ आना केन्सल हो गया। जब बाडी को नही रोका तो पुष्पा का भी मारवाड़ आना केन्सल हो गया । उनके परिवार मे दौरे के समय महेन्द्र व उसकी मम्मी ही मौजूद थे। नरेन्द्र व उनका परिवार, महेन्द्र की पत्नी व बच्चे,तथा पुष्पा बाहर (मैसूर) ही थे।
15/05/2021 की सुबह अशोक व दिनेश थाली लेकर बढेर गये तथा सामान लेकर आ गये।
पटवारी साहब 8:45 के बाद आये तब तक हम बाडी को घर से बाहर लाकर फूल चढ़ा दिये थे।
उस समय मैने अंतिम बार उनका मुँह देखा था । कोराना के कारण मुँह को ढककर ही रखा था ।
आगे लेट नही हो उसके लिए दलपत व तीन अन्य भईपा वालो पहले ही बाण गंगा भेज दिया ताकी वो जाकर वहा पर एक नम्बर घर से रेत निकाल दे जिसमे पहले मानाराम जी की बहु को दफनाया था। करीब 9:15 बजे हम घर से ट्रेक्टर से अंतिम संस्कार के लिए निकले । ट्रेक्टर ऊर्जाराम चला रहे थे साथ मे गोपजी गहलोत थे। ट्राली में बॉडी के साथ महेंद्र , घनश्याम, दिनेश,चैनारामजी व अशोक थे। मैने पानी का भरा लोटा पकड़ रखा था। बाकी के लोग कारो व गाड़ीयो से आ गये। उनको बाणगंगा पर एक नंबर घर में दफनाया गया l एक घंटे में दाग देकर वापस आ गये। यही पर आकर सबने स्नान किया फिर मै ओर अशोक अपने घर से चाय बनाकर ले गये । फिर उनके वहा खाना (रोटी,दाल,खाटा)खाया।कोरोना के कारण सबको अलग अलग थाली में खाना परोसा गया।
16/05/2021 को रविवार था। इसलिए इस दिन टेंट लगा दिए गये। मंन्दिर के सामने ही दो टेंट लगा दिए ।
उसदिन सुबह शाम का खाना (दाल,खाटा,रोटी,प्याज,नीबू व,मिर्ची का कुटा) स्व.शम्भूसिह जी घर पर ही था। खाने का स्थान उनके घर के सामने उनके बाड़े पर ही था ।
जो भी आता उसके हाथो को सेनेटाइज कराते थे।
शाम के समय कासा की थाली अशोक व दिनेश जीजी माता की पाल लेकर चले गये ।वहा पर आरती होते ही जल्दी ही आ गये । दिनेश ने पढकर सबको वो मंत्र सुना दिये । फिर सबने वो प्रसाद ग्रहण किया।
18/05/2021 को मंगलवार था ।इस दिन छुटी थी।इस समय समुद्र मे उठे एक तुफान "तौकते" के कारण तेज हवाए व बारीश भी हो ऱही थी। इस दिन वो पहले वाले टेन्ट हटाकर दुसरे वाटर प्रूफ टेन्ट लगाये ।
19/05/2021 को बुधवार था।इस दिन सुबह से ही बारीश हो रही थी । इस दिन बारीया (खिजमत) व होग दोनो कार्यक्रम साथ ही थे । सुबह 7 से 8 बजे के बीच ही पण्डित जी ( टीकम जी ) व कोटवाल श्री प्रेमसिंह हाम्बड़ आ गये थे । फिर अन्य मेहमान आ गये थे। उस दिन नरेन्द्र के यहा पर नही होने के कारण महेन्द्र ने जनेउ धारण किया। फिर थड़े पर ऊर्जारामजी व चैनाराम जी को भेजा गया । अटबड़ा से 2 आदमी पहले आ गये थे । पटवारी साहब व राजुजी बाद में आये थे ।
भईपा की तरफ से पूर्णसिह जी व मानसिह जी के परिवार की तरफ से एक मण आटा एक किलो घी व एक किलो दाल तथा उनके सगे भाइयो की तरफ से प्रत्येक भाई से एक एक मण आटा ,एक किलो घी व एक किलो दाल दी गई । दान मे मैने अपने परिवार की तरफ से 200 रूपये दिये। अटबड़ा वालो ने 2000 रूपये दिये । पुरे दान की गौ शाला की रसीद प्रेमसिह हाम्बड़ द्वारा काटी गई। अटबड़ा वालो को अटबड़ा की गौशाला में रसीद काटने को कहा ।


















Comments
Post a Comment